कंपनी से 23 लाख का सामान चोरी करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने गाड़ी भी की जब्त

--Advertisement--

कंपनी से 23 लाख का सामान चोरी करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने गाड़ी भी की जब्त

रजनीश ठाकुर – बद्दी

पुलिस थाना बद्दी के तहत थाना क्षेत्र में रेलवे का सामान बनाने वाली एक कंपनी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार ओम नमः शिवाय इंटरप्राइजेज के क्वालिटी मैनेजर मनोज कुमार पुत्र मिल्खी राम निवासी गांव व डाकघर अमरोह, तहसील भोरंज व जिला हमीरपुर ने पुलिस थाना बद्दी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 23 जनवरी को कम्पनी में 3-4 लोग रेलवे के बनाए गए 29 सैट, जिनकी कीमत लगभग 23 लाख है, चोरी करके ले गए थे। इस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

मामले में जांच के बाद बद्दी पुलिस ने मंगल पुत्र राकेश कुमार निवासी झुग्गी झोंपड़ी बद्दी, आकाश पुत्र राम सिंह निवासी हाऊस नंबर-500, रतपुर कालोनी पिंजौर, तहसील कालका व जिला पंचकूला हरियाणा, अमन पुत्र विजय निवासी बंगला बस्ती ओल्ड बस्सी रोड, वार्ड नंबर-11, मोरिंडा जिला रोपड़, पंजाब हाल निवासी झुग्गी झोंपड़ी मानकपुर बद्दी और मिथु पुत्र गोला राम निवासी गांव कोटला, डाकघर चंडी मन्दिर तहसील व जिला पंचकूला, हरियाणा हाल निवासी झुग्गी झोंपड़ी मानकपुर बद्दी को गिरफ्तार किया है।

साथ पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी को भी जब्त कर लिया और लगभग 16 लाख का चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया है।

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा के बोल 

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...