कंगना ने बताया ‘खालिस्तानी और सिख’ में अंतर, बोलीं-लश्कर-ए-तैयबा की तरह ये भी आतंकवादी

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो फोटो शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने खालिस्तानी और सिख में अंतर बताया है। कंगना ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन भी लिखा था लेकिन अब उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है। कंगना ने लिखा कि खालिस्तानी न तो सिख हैं न ही किसान। ये लोग आतंकवादी हैं…लश्कर-ए-तैयबा की तरह। कंगना ने आगे लिखा कि सरकार को इनको आतंकवादी घोषित कर देना चाहिए।

कंगना ने लिखा कि अगर आप उनकी तरफ हैं तो आपको पता होना चाहिए वे क्या चाहते हैं…आतंकवाद और गृह युद्ध। बता दें कि इससे पहले कंगना ने किसान आंदोलन की तुलना खालिस्तानियों से की थी, जिस पर काफी बवाल हुआ था और उन पर केस भी दर्ज हुए। हाल ही में कंगना ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी और इसे शर्मनाक बताया था।

कंगना ने लिखा था-आदरणीय प्रधानमंत्री प्रजातांत्रिक ढंग से चुने हुए नेता प्रतिनिधि और 140 करोड़ जनता की आवाज हैं। उनपर इस तरह हमले का मतलब है, देश के हर नागरिक पर हमला। यह हमारे प्रजातंत्र पर भी हमला है। पंजाब आतंकी गतिविधियों का अड्डा बनता जा रहा है। अगर हम अभी नहीं रोकते तो देश को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है…#BharatStandWithModiJi.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...