
बीबीएन,
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ में कोविड-19 वैक्सिंग लगाने का दौर जारी है जानकारी के मुताबिक कोविड-19 के दूसरे दौर में बीबीएन में 150 के करीब नए एक्टिव मामले आए हैं ।
नालागढ़ अस्पताल में रोजाना वैक्सीन लगाई जा रही है हेल्थ वर्कर हेमलता का कहना है कि रोजाना डेढ़ सौ के करीब लोगों को वैक्सिंग लगाई जाती है वही नालागढ़ के तहसीलदार ऋषभ शर्मा का कहना है इस सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक 1 अप्रैल से वैक्सिंग लगाने का काम ओपन कर दिया जाएगा।
जिसमें 45 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी उन्होंने कहा कि भारत में बनी वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है और 45 साल से ऊपर के लोगों को यह वैक्सिंग जरूर लगानी चाहिए उन्होंने अपील की कि यह वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है।
इसीलिए बिना झिझक के सभी लोग आगे आकर वैक्सीन लगाएं ताकि हम करो ना से अपनी लड़ाई लड़ सकें उसके अलावा उन्होंने अपील की कि बाहर निकलने से पहले सभी लोग मास्क का उपयोग करें एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
