औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बिलांवली मे उद्योग में लगी आग से लाखो का नुकसान

--Advertisement--

दमकल विभाग ने 4 फायर टेंडर व पड़ोस के फार्मा उद्योग से पानी लेकर आग पर पाया काबू, उद्योग में ही रह रहे लगभग 20 कामगारों ने भागकर बचाई जान दो घायल और कुछ को आई मामूली चोटें

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बिलांवली मे स्थित फ्लोरा इलेक्ट्रिकल एंड मेटल इंडस्ट्रीज मे आज सुबह ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरे उद्योग में फैल गई.

गनीमत यह रही कि उद्योग में सोए हुए लगभग 20 कामगार सुरक्षित बाहर निकल गए. जिनमें से दो कामगार खुद को बचाते हुए घायल हो गए.

मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 5:30 बजे बद्दी दमकल विभाग केंद्र में कुछ लोगों द्वारा आकर सूचना दी गई कि बिलावली में एक उद्योग में आग लग गई है.

जिस पर दमकल अधिकारी बद्दी जोगिंदर सिंह अपनी टीम व चार फायर टेंडर को लेकर मौके पर पहुंचे. तबतक आग पूरे उद्योग में फैल चुकी थी. जिसके बाद दमकल अधिकारी ने अपनी टीम के साथ मोर्चा संभालते हुए लगभग 7 से 8 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.

आगजनी में उद्योग में रखा तैयार व कच्चा माल पूरी तरह से जलकर राख हो गया और वही उद्योग में रह रहे लगभग 20 कामगार भी सुरक्षित निकल गए.

जिनमें से कामगार बंटू निवासी कांगड़ा, उमर 34 साल तीसरी मंजिल से रस्से से उतरते हुए टीन के ऊपर गिरा गया. जिस से उसकी दायनी टांग नीचे से टूट गई.

वही दिनेश निवासी चंबा उमर 42 साल जो की अपने कमरे से निकलते समे गले से थोड़ा झुलसा गया दोनों को उपचार के लिए ईएसआईसी हॉस्पिटल काठा ले जाया गया जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...