शाहपुर – नितिश पठानियां
विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की मुंदला पंचायत में आज रविवार 3-04-2022 को ओबीसी बर्ग द्वारा आयोजित सम्मेलन कार्यक्रम में स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यतिथि पठानिया के सम्मेलन में पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया।
ओबीसी सम्मेलन में भी ओबीसी बर्ग में दिखा बढ़ती महंगाई के खिलाफ रोष शाहपुर की ओबीसी बर्ग की जनता ने देश प्रदेश सरकार के खिलाफ बढ़ती महँगाई के खिलाफ नारे बाजी की ओर अपना रोष प्रकट किया।बढ़ती गेस के दामों को लेकर खाली सिलेंडर सर् पर उठा कर रैली भी निकाली। ओबीसी बर्ग के पदाधिकारियों ने शाल टोपी पहनाकर मुख्यातिथि केवल सिंह पठानिया को सम्मानित भी किया।
ओबीसी सम्मेलन में प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सरिता सैनी ने शाहपुर की विधायिका ओर भाजपा सरकार की मंत्री पर लगाया शाहपुर के ओबीसी बर्ग की अनदेखी का आरोप। सरिता ने कहा कि आज दिन तक शाहपुर की विधायिका ने ओबीसी बर्ग को वोट लेने तक सीमित रखा। जब भी ओबीसी बर्ग की जनता को जरूरत पड़ी तो विधायिका ने भाई भतीजा बाज चला कर काम किया।
भाजपा सरकार के होते विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में विकास के मामले में पिछड़ रहा है।आज शाहपुर में कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से केंद्रीय विश्वविद्यालय आया था लेकिन इतने साल चलने के बाद आज शाहपुर से केंद्रीय विश्वविद्यालय को उठा कर ले जाया जा रहा है। ये शाहपुर की विधायिका की सबसे बड़ी नाकामी है।
पूर्व की कांग्रेस सरकार ने केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से शाहपुर में विकास को गति दी गयी और नए कार्यलय खोल कर शाहपुर की जनता को सुबिधा प्रदान की।उनोहने कहा कि महिलाओं को 10-10 हजार के चेक बांट कर अपनी राजनीति चमकाने में लगी है।केवल सिंह पठानिया ने हर बर्ग को साथ लेकर सबके बराबर विकास कार्य किये है।
ओबीसी अध्यक्ष सुरेश पटाकू ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2007 से लेकर 2022 तक जब से विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में कांग्रेस की बागडोर संभाली है तब से विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में ओबीसी बर्ग की जनता का दुःख दर्द समझ कर सहायता के लिए आगे आते है।
पूर्व की कांग्रेस सरकार में केवल सिंह पठानिया ने वन निगम उपाध्यक्ष रहते ओबीसी बर्ग की जनता के लिए 24 घण्टे अपने दरबाजे खुले रखे और ओबीसी बर्ग की गरीब जनता की बीमारी और गरीब लडकीयो की शादी के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से लाखो रुपये बांटे।पटाकू ने कहा कि ओबीसी बर्ग का हितेषी सिर्फ केवलसिंह पठानिया ही है जिसने बिना बिद्यायक बने विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के हर बर्ग का ख्याल रखा।
मुख्यतिथि केवल सिंह पठानिया ने ओबीसी बर्ग के सम्मेलन में प्यार सम्मान देने के लिए ओबीसी बर्ग का तहदिल से धन्यबाद किया। पठानिया ने कहा कि मुझे अपने आप पर गर्व महसूस हो रहा है कि आज विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में जातपात से हट कर ओबीसी बर्ग ने मूझे इतना सम्मान दिया पठानिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में जातपात से ऊपर उठकर राजनीति करूँगा।ओर हर बर्ग को मान सम्मान दिया जाएगा।
पठानिया ने कहा कि ओबीसी बर्ग के हितों की रक्षा हमेशा कांग्रेस पार्टी ने की है।कांग्रेस पार्टी ने ओबीसी बर्ग की जनता को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने के लिए जमीनो का मालकाना हक दिलवाया।बिरोजगारी को दूर करने केलिए युवाओं को रोजगार देने के लिए विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में एक बड़ा उद्योग लगाया जाएगा।
ओबीसी बर्ग की जनता कृषि पर निर्भर है।लेकिन इनको फसलों का सही दाम न मिलने पर आज ओबीसी बर्ग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है।क्योंकि विधानसभा क्षेत्र की विधायिका ने ओबीसी के नाम पर वोट लेकर अपना हित साधा लेकिन आज दिन तक बिधानसभा क्षेत्र में एग्रीकल्चर कलेक्शन सेंटर नही खोल पाई। जो पूर्व की कांग्रेस सरकार ने शाहपुर में करोड़ रुपये स्वीकृति करके कृषि कलेक्शन सेंटर दिया था।लेकिन आज दिन तक किसान अपनी फसल को बेचने के लिए जगह नही मिल रही है और न ही सही दाम मिल रहा है।
पठानिया ने कहा को अगर शाहपुर की जनता का आशीर्वाद मिला तो विधानसभा शाहपुर क्षेत्र में वेलनेस ओबीसी भवन बनाया जाएगा।शाहपुर में एग्रीकल्चर कलेक्शन सेंटर में शाहपुर के किसानों की फसल को सही दामों में लिया जाएगा। ओबीसी सर्टिफिकेट को एक साल से बढ़ा कर तीन साल तक मान्य करने की मांग को भी पूरा किया जाएगा।
बाकी अन्य जो भी मांगे ओबीसी बर्ग ने रखी है उनको पूरा किया जाएगा।कांग्रेस ओबीसी बहुल पार्टी नहीं है. एक सर्वसमावेशी पार्टी होने के बावजूद ओबीसी हित से जुड़े सबसे बड़े फैसले-सरकारी नौकरियों और शिक्षा संस्थानों में ओबीसी आरक्षण कांग्रेस के शासन काल में ही लागू हुए।
स्थानीय कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने भाजपा सरकार पर कई सालों तक ओबीसी समाज के अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा सरकार ने सामाजिक समरसता के नाम पर सिर्फ राजनीति की है और और 30 सालों तक ओबीसी समाज के अधिकारों का हनन किया है।
ये रहे मोजुद
इस मौके पर सुरेश पटाकू ओबीसी ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष ,राकेश कुमार प्रधान मुंदला ,अश्विनी चौधरी पूर्व ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, अजय कुमार पूर्व ओबीसी ब्लॉक् अध्यक्ष, सरिता सैनी महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष,वीर सिंह (रिफाटर डीएसपी), किशोरी लाल (भूतपूर्व सैनिक) हुकम चन्द,माया दास , प्रेम चन्द चौधरी,विधी चन्द चौधरी एडवोकेट , देशराज रिटायर कानूनगो,जगदीश चौधरी एक्स सर्विस मेन,अनिल चौधरी,वीना देवी मुन्दला महिला मण्डल प्रधान,मधुबाला पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष,मधु चौधरी,प्रवीण कुमारी,संजय चौधरी,तिलक चौधरी ,कुसम लता, सन्तोष महिला मंडल प्रधान,उषा देवी पूर्व वार्डपंच,संजय कुमार, ओम प्रकाश (ओमी)प्रदीप बलोरिया,विजय कुमार (उप-प्रधान मक रोटी, रेखा चौधरी (पूर्व प्रधान)जगदीश चन्द, जोगिन्द्र सिंह (वार्ड पंच मुंदला पंचायत) ,सन्तोष कुमारी सुकन्या देवी (वार्डपंच),जगदीश चन्द् कोरू आदि गणमान्य ब्यक्ति मोजूद थे।