ओबड़ी में 6 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, मोहल्लावासी 3 किलोमीटर दूर साच-नगोड़ी मार्ग स्थित प्राकृतिक जलस्रोत से पानी ढोने को मजबूर

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

शहर के साथ लगते ओबड़ी में 6 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। पेयजल आपूर्ति ठप होने से इलाके में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।

आलम यह है कि मोहल्लावासी 3 किलोमीटर दूर साच-नगोड़ी मार्ग पर स्थित प्राकृतिक जलस्रोत से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार जलशक्ति विभाग को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं करवाया जा रहा है।

पेयजल आपूर्ति ठप होने से इलाके की 500 की आबादी को परेशानी हो रही है। देशराज शर्मा, भानू प्रताप शर्मा, रमेश शर्मा और राकेश शर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी में उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। कहने को तो उन्होंने पानी के कनेक्शन लिए हैं और पानी के बिलों की अदायगी भी कर रहे हैं लेकिन 6 दिनों से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है।

लोगों ने विभाग को चेताया कि जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे पानी के बिलों की अदायगी करना बंद कर देंगे। इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

क्या कहते है अधिकारी

जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राजिंद्र सिंह ने बताया कि समस्या ध्यान में है। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से समस्या हुई है। इसका जल्द समाधान करवाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...