ओपीएस लागू करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

--Advertisement--

Image

नूरपुर – स्वर्ण राणा

राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ (एच जी सी टी ए ) एवं गैर शिक्षक महासंघ कांगड़ा की बैठक महाविद्यालय परिसर में संयुक्त रूप से हुई।

जिसमें एच जी सी टी ए के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रोफेसर संजय जसरोटिया ने माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं उनके समस्त मंत्रिमंडल का इस ऐतिहासिक निर्णय का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने समस्त कर्मचारियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उसे सुरक्षा प्रदान की है। इससे भविष्य में कर्मचारी अपना खोया हुआ सम्मान प्राप्त कर पाएंगे व एक सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर पाएंगे।

इस बैठक मे गैर शिक्षक संघ कांगड़ा के अध्यक्ष संदीप पठानिया ने भी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने वायदे और वचनों पर सरकार पूर्ण रूप से खरा उतर रही है और एक कर्मठ नेतृत्व माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ सरकार हिमाचल के विकास में नए आयाम स्थापित करेगी व माननीय मुख्यमंत्री के सकारात्मक रवैये को देखते हुए सरकार कर्मचारियों के सभी लंबित मामले सुलझाएगी।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर महाविद्यालय के डॉक्टर दिनेश कुमार शर्मा, डॉक्टर पी एल भाटिया, डॉ नीरा रश्मि, प्रोफेसर सीमा ओहरी, डॉक्टर दिलजीत, प्रोफ़ेसर अल्का, प्रोफेसर शशि बाला, डॉक्टर चंचल, डॉक्टर सोहन, डॉक्टर अनिल कुमार, प्रोफेसर रीमा, प्रोफेसर किरण बाला, डॉक्टर सुरजीत कुमार, डॉक्टर यजुवेंद्र गिरी, प्रोसेसर परल बक्शी, प्रोफेसर शिवकुमार, प्रोफेसर भारती भागसेन, प्रोफ़ेसर मधु, अंजना कुमारी, जोगिंदर सिंह, बीना देवी, रजत व समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...