ऑडियो-वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान लड़की ने दे दी जान

--Advertisement--

Image

मंडी – अंशुल दीक्षित

पुलिस थाना जंजैहली के अंतर्गत आने वाले एक गांव की एक लड़की द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 2 युवक लड़की को कई दिनों से ऑडियो-वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे रहे थे, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी ने काफी दिनों के बाद मामले को उनसे सांझा किया था लेकिन उससे पहले वह पुलिस और गुड़िया हैल्पलाइन में गुहार लगा चुकी थी। बावजूद इसके किसी प्रकार का सहारा न मिलने की सूरत में बेटी को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा।

मृतका की मां का कहना है कि उनकी बेटी ने 2 युवकों पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया था। युवक उसका कोई वीडियो या ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहे थे,

जिससे परेशान होकर लड़की ने उन्हें कोई भनक दिए बिना दोपहर के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। पता चलने पर परिजन बेटी को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। इससे पूर्व भी पुलिस युवती की शिकायत पर आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है लेकिन आरोपियों द्वारा आइंदा ऐसा न करने की शर्त पर उन्हें कड़ी चेतावनी पर छोड़ दिया गया था। पुलिस मामले की जांच करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...