ऑडियो वायरल : आपदा प्रभावित परिवार से पैसे की डिमांड, पटवारी बोला; पैसा दिलवाना जानता हूं तो निकालना भी जानता हूं

--Advertisement--

मंडी, 07 फरवरी – अजय सूर्या

पिछले वर्ष की भारी बरसात ने क्षेत्र में खासी तबाही मचाई है। प्रभावित परिवारों को सरकार ने मकान बनाने के लिए 7 लाख की राशि देना भी शुरू किया है, जिसमें पटवारी हल्का की रिपोर्ट को अनिवार्य किया गया।

धर्मपुर विस क्षेत्र के पटवारी ने प्रभावित परिवार से राहत राशि जारी करने के बदले पैसा देने की बात कही है। हालाकिं इसकी पुष्टि पुरी तरह से जांच पड़ताल के बाद ही चलेगी, लेकिन यह ओडियो क्षेत्र में आग की तरह फैल गई है।

एसडीएम धर्मपुर राजेन्द्र गौतम के पास भी यह ओडियो पहुंच चुका है। पटवारी महिला से फोन पर बात करता सुनाई दे रहा है कि जो बात हुई है उसे तुरंत दे दिया जाए। वहीं महिला कह रही है कि कितना चाहिए 50 हजार तो पटवारी कहता है मैं पैसा दिलवाना जानता हूं तो निकालना भी जानता हूं। कभी भी जांच हो सकती है। वह कानून जानता है।

उन्होंने फोन पर महिला से कहा कि 11 लाख लेने के बाद भी आपका मन नहीं भरा है। इतना ही नहीं पटवारी कह रहा है कि जमीन अलग से दिलवाई है। अब यह मामला उच्चाधिकारियों के ध्यान में आते ही एसडीएम धर्मपुर ने इसकी जांच बैठा दी है और तहसीलदार धर्मपुर दौलत राम ठाकुर को जांच अधिकारी बनाया गया है। तहसीलदार पूरे मामले की जांच करेंगे और अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेंगे।

एसडीएम धर्मपुर राजेन्द्र गौतम के बोल

एसडीएम धर्मपुर राजेन्द्र गौतम ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि इसमें कितनी सच्चाई है। लेकिन जैसे ही यह मामला उनके ध्यान में आया इसकी जांच शुरू करवा दी है। उन्होंने बताया कि अभी तक उनके पास लिखित रूप में किसी ने शिकायत नहीं की है और अगर लिखित रूप में शिकायत आती है तो तुरंत कार्रवाई भी की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न 

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न  शाहपुर -...

पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा धर्मशाला युद्ध संग्रहालय: केवल सिंह पठानियां

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला को लेकर शिमला में बैठक, शाहपुर...

महंगा हुआ पेट्रोल, नई कीमतें आज से ही लागू, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

हिमखबर डेस्क मध्य एशिया में जारी संघर्ष के बीच...

प्रलयकारी गैस संकट की ओर दुनिया, 5 साल तक खड़ा नहीं हो पाएगा विश्व का सबसे बड़ा LNG सेंटर

हिमखबर डेस्क दुनिया प्रलकारी संकट की ओर बढ़ रही है।...