
ऊना – अमित शर्मा
ऊना शहर की डीसी कालोनी से वीरवार को सवारियों वाले ऑटो में बाइक चोरी करने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऊना शहर की चंद्रलोक कालोनी, रामपुर और पोलियांबीत निवासी तीनों आरोपियों से पुलिस ने इस चोरी के साथ अन्य चोरियों को लेकर भी पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस ने बहडाला के पास एक कबाड़ की दुकान से चोरी हुई बाइक बरामद कर ली है। डीसी कालोनी में हुई इस अजीबोगरीब चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर एसएचओ सदर संजीव कुमार और सिटी चौकी इंचार्ज तेजिंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को वीरवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।
एसपी अर्जित सेन ठाकुर 3 आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
