एसडीएम 11 और प्रेस 11 के मध्य मतदान जागरूकता के लिए खेला गया क्रिकेट मैच

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय चुनाव आयोग द्वारा मतदाताओं को वोट करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत उपमंडल कांगड़ा के नगर परिषद मैदान पर पिछले कल सोमवार को एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

यह क्रिकेट मैच एसडीएम 11 और प्रेस 11 के मध्य खेला गया। वरिष्ठ पत्रकार अशोक रैना, किशोर कौशिक, अविनाश वालिया, सुरेंद्र कालरा, और राकेश कथूरिया ने दोनों टीमों के कप्तान एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल और पत्रकार अजय परवान के बीच टॉस करवाया। प्रेस 11 की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

10 ओवर के खेल में प्रेस 11 की तरफ से अंकित , केशव शर्मा, पंकज ओबेरॉय, सुनील महाशा, अमन पठानिया, चंदन महाशा, अनीश, कोल, मनोज, तिलक, सुमन महाशा, राजीव, गौरव कथूरिया और विजय के रनों की बदौलत 65 रन का स्कोर बनाया गया। एसडीएम 11 की तरफ से डीएसपी अंकित शर्मा और एसएचओ संजीव शर्मा तीन-तीन विकेट लिए।

एसडीएम 11 की टीम ने 7 ओवर में इस लक्ष्य को प्राप्त करके टीम को विजय दिलाई। एसडीएम 11 की तरफ से एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल, डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा तहसीलदार कांगड़ा मोहित रतन और एसएचओ संजीव शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

प्रेस 11 की तरफ से केशव शर्मा ने तीन और कोल ने दो विकेट लिए। एसएचओ संजीव शर्मा को बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

क्रिकेट मैच के उपरांत एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने इस क्रिकेट मैच के आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा प्रेस आज के समाज का महत्वपूर्ण अंग है बिना प्रेस के माध्यम से लोगों तक कोई भी सूचना पहुंचना संभव नहीं है उन्होंने प्रेस के सदस्यों से लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने की अपील की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...