
मुंगराबादशाहपुर/जौनपुर: सूरज विश्वकर्मा
पंवारा थाना क्षेत्र के सजई चौराहे पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को क्षेत्राधिकारी विजय सिंह के उपस्थिति मेंं एसडीएम मछलीशहर अंजनी सिंह को जिलाधिकारी के नाम संबोधित हिन्दू इंटर कालेज मुंगराबादशाहपुर के प्रबंध समिति का चुनाव अवैधानिक सूची से कराएं जाने से संबंधित स्मरण पत्र के साथ पांच सूत्रीय मांगपत्र संलग्नक कर सौपा।नेतृत्व सालिक राम पटेल व कल्पनाथ गुप्ता कर रहे थे। इसमें दिखाया गया है कि चुनाव अधिकारी मंजूलता वर्मा ने बिना सोसायटी से सूची प्राप्त किए ही नियम कानून को ताख पर रख कर चुनाव करा दिया है।
जबकि सहायक निबंधक कार्यालय चिटस फंड वाराणसी द्धारा जारी पत्र पत्रांक 1151/आई – 798 (सूचना)/ 2020-21 वाराणसी दिनांक 7- 10-2020 मेंं कहा है कि यहाँ से साधारण सभा के वैध एवं विधिमान्य व अनुमोदित सूची जारी नही किया गया है। किसी अधिकारी के आदेश बिना स्थल परिवर्तन,पक्षकार बृजेश कुमार गुप्त व साधारण सभा के सदस्यों को चुनाव की सूचना न देना, तत्कालीन डीएम द्धारा जांच आदेश की अनदेखी करना आदि है।
मांग पत्र में देशव्यापी किसान आन्दोलन का समर्थन करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने महामहिम रास्ट्रपति व राज्य पाल के नाम संबोधित ग्यारह सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। जिसमें तीन काले कानूनों को रद्द करना, एम एस पी को लागू करने लिए कानून बनाया जाय,दिल्ली में धरनों के इर्द गिर्द लगाएं अवरोधक को हटाया जाय,तीन साल से रोके गए गन्ने समर्थन मूल्य घोषित किया जाय,पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतें आधी की जाय आदि मांगे है।
जिले में ज्ञापन देने जाते समय पंवारा पुलिस ने किसानों को रोक लिया। मुख्य रुप से राम नाथ यादव, संदीप शर्मा, उदय राज पटेल, शालिक राम पटेल, संजीव कुमार शर्मा, कल्पनाथ गुप्ता, राधेश्याम शर्मा, आशीष पटेल, मो बसीर,बाबू राम यादव, विष्णु नाथ यादव,उदयराज आदि रहे।
