एसडीएम कांगड़ा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बैठक आयोजित

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

आज संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा में 26 मई, 2022 राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता आईएएस एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर ने की। बैठक में बीएमओ तियारा संजय भारद्वाज द्वारा एसडीएम कांगड़ा के साथ इस बात पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई कि किस तरह कृमि के कारण 1 से 19 साल तक के बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बच्चों में कृमि की समस्या होने का सबसे प्रमुख कारण कृमि के बारे में जानकारी का अभाव होना है।

बैठक का मुख्य उद्देश्य लोगों को कृमि के बारे में जागरूक करना और कृमि के कारण बच्चों को होने वाली बीमारियां और उन से कैसे बचा जा सकता है इसकी जानकारी देना रहा।

बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि 26 मई 2022 राष्ट्रीय कृमि दिवस पर 1 से 19 साल तक के प्रत्येक बच्चे को कृमि मुक्ति दिवस पर बुलाया जाएगा जिसके तहत बीईओ, बीआरसी, और बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने स्तर पर कृमि दिवस पर सरकारी, प्राइवेट स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कृमि मुक्ति दिवस पर बुलाएंगे और उन्हें इसके बारे में जानकारी देंगे।

इस दिन 1 से 5 साल तक के बच्चों को विटामिन ए सिरप भी पिलाई जाएगी अतः अभिभावकों से यह अपील की जाती है कि इस दिन बच्चों को खाना खिला कर आयोजन स्थल पर भेजें।

बैठक में एसडीम कांगड़ा ने कृमि मुक्ति के लिए सफाई का कितना अहम रोल है इसके बारे में अधिकारियों के साथ विस्तृत बातचीत की और संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिए कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के इस मौके पर 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को संबंधित कार्यक्रम स्थलों पर बुलाना सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें क्रीमी क्या है, इससे स्वास्थ्य को क्या हानि होती है तथा इससे कैसे बचा जा सकता है इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी जाए।

बैठक में बताया गया कि 30 मई 2022 को मॉक ऑपरेशन का कार्यक्रम भी सभी सरकारी स्कूलों प्राइवेट स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित किया जाएगा।

बीएमओ तियारा द्वारा संबंधित विभागों से प्राप्त आंकडों के अनुसार मंडल तियारा के अंतर्गत कुल 38547 बच्चे जो कि 1 से 19 वर्ष के हैं इन सभी बच्चों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कार्यक्रम में शामिल करना लक्ष्य रखा गया है।

एसडीम कांगड़ा ने अभिभावकों से यह अपील की है कि राष्ट्रीय कृमि दिवस के उपलक्ष्य पर अपने बच्चों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अवश्य भेजें ताकि वे क्रीमी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी ले सकें।

आज की इस बैठक में आईएएस एसडीम कांगड़ा नवीन तंवर सहित बीएमओ तियारा संजय भारद्वाज, सीडीपीओ कांगड़ा वंदना कटोच तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...