एसआईएस इंडिया कंपनी के लिए सुरक्षा गार्ड तथा सुपरवाइजर के साक्षात्कार 25 को

--Advertisement--

19 से 40 वर्ष तक के दसवीं फेल व पास पुरुष अभ्यर्थी ले सकते हैं भाग 

हिमखबर डेस्क

जिला बिलासपुर की एसआईएस इंडिया कंपनी में सुरक्षा गार्ड तथा सुपरवाइजर के 100 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 25  अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उप-रोजगार कार्यालय नादौन, जिला हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए दसवीं पास व फेल तथा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष तथा ऊंचाई 168 सेंटीमीटर व उससे अधिक तथा वज़न 54 किलोग्राम से 95 किलोग्राम होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा 17,000 रुपये से 21,000 रुपये वेतन प्रति माह दिया जाएगा। सभी पात्र अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लैटर दिए जाएंगे ।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के मोबाइल नंबर 85580-62252 पर भी संपर्क किया जा सकता है। भर्ती में भाग लेने वाले उमीदवारों को आने जाने का भत्ता नहीं दिया जाएगा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...