एनएचएआई व रुड़की आईआईटी की टीम ने किया चक्की पुल का निरीक्षण

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

चक्की पुल का आज एनएचएआई व रुड़की आईआईटी की टीम ने  निरीक्षण किया। इस दौरान बिशेषज्ञों की टीम ने चक्की सड़क पुल को बचाने के लिए किया सुरक्षा प्रबंध होने चाहिए व चक्की खड्ड पर नया पुल बनाने के लिए डिजाइन कैसा होना चाहिए इस बारे गहन निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विकास सूरजेवाला, आईआईटी रुड़की से प्रो चंद्र शेखर प्रसाद ओहजा, प्रो हरि प्रसाद ,एसडीएम नूरपुर अनिल भारद्वाज, आईआरबी कंपनी के सीजीएम हरप्रीत सिंह सहित कंपनी के ब्रिज डिजाइनर व रेलवे टीम के अधिकारी भी मैजूद रहे।

इस दौरान आईआईटी रुड़की के बिशेषज्ञों ने चक्की सड़क पुल व चक्की खड्ड का दौरा कर गहन निरीक्षण किया और सबंधित अधिकारियों से पुल की स्थिति व चक्की खड्ड बारे विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस बारे एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विकास सुरजेवाला ने बताया कि चक्की सड़क पुल के बचाव के लिए और यहां बनने वाले नए पुल के लिए कैसा डिजाइन बनना चाहिए इस बारे आईआईटी रुड़की की एक बिशेषज्ञ टीम ने निरीक्षण किया है जो अपना सुझाब लगभग दो माह में देंगे जिस पर एनएचएआई यहां नया पुल बनाएगी उन्होंने बताया कि चक्की सड़क पुल के बचाव के लिए उक्त टीम के सुझाब पर जल्द कार्य आरंभ किया जाएगा।

उन्होंने बताया की आज यहां रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहे जिन्हें आईआईटी की टीम ने रेलवे ब्रिज कर आगे एक चैक डैम बनाने का सुझाब दिया है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...