एनआईटी हमीरपुर में भरे जाएंगे शिक्षकों के 45 पद

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में खाली पदों को अनुबंध आधार पर भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान ने सिविल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग समेत 12 विभिन्न विभागों के 45 पदों को अनुबंध आधार पर भरने के लिए अभ्यर्थियों से 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।

योग्यता पूरी करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से पूर्व ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संबंधित विभागों में अनुबंध आधार पर नियुक्ति के बाद पीएचडी डिग्री धारक को 70 हजार रुपये मासिक मानदेय, जबकि एक वर्ष तक पढ़ाने का अनुभव रखने वाले और प्रथम श्रेणी में स्नातकोत्तर डिग्री धारक को 60 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।

पीएचडी डिग्री धारक और पढ़ाने का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी को नियुक्तियों में प्राथमिकता दी जाएगी। संस्थान ने अपने अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि खाली पदों को संस्थान की जरूरतों के अनुसार बढ़ाया और घटाया जा सकता है। एक माह का नोटिस देकर शिक्षक और संस्थान अनुबंध को खत्म कर सकते हैं।

एनआईटी हमीरपुर के कुलसचिव प्रो. योगेश गुप्ता ने बताया कि अनुबंध आधार पर भरे जाने वाले पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन विभागों में भरे जाएंगे खाली पद

सिविल इंजीनियरिंग विभाग में दो पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में चार पद, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में दो पद, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में पांच पद, मैटीरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग में चार पद, केमिस्ट्री विभाग में तीन, वास्तुशास्त्र विभाग में छह पद, मैथेमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग विभाग में चार पद, ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस विभाग में सात पद, फिजिक्स एंड फोटोनिक्स विभाग में छह पद, केमिकल इंजीनियरिंग और सेंटर फॉर एनर्जी स्टडी विभाग में एक-एक पद भरा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...