एचपीयू ने परीक्षाओं की तिथि में किया बदलाव

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) ने बी.एससी. ऑनर्स (बायोटैक्नोलॉजी व माइक्रोबायोलॉजी), बी.ए. ऑनर्स (अर्थशास्त्र) के कुछ पेपरों की तिथि मेंं बदलाव किया है। शिमला नगर निगम चुनाव और क्लैश के चलते विश्वविद्यालय प्रशासन ने पेपरों की तिथि में बदलाव किया है।

इसके तहत बी.एससी. ऑनर्स (बायोटैक्नोलॉजी व माइक्रोबायोलॉजी) प्रथम वर्ष के तहत एन्वायरनमैंट साइंस (कोर्स नंबर ईएनवीएस2एईसीसी02) का पेपर अब 23 मई को होगा। पहले यह पेपर 2 मई को होना था। इसके अलावा बी.एससी. ऑनर्स (बायोटैक्नालॉजी व माइक्रोबायोलॉजी) तृतीय वर्ष बायोटैक्नोलॉजी (कोर्स नंबर बायोटैक3सी14टीएच फूड बायोटैक्रोलॉजी) का पेपर अब 9 मई को होगा जबकि पहले यह पेपर 2 मई को होना था।

इसके अलावा बी.ए. ऑनर्स द्वितीय वर्ष अर्थशास्त्र (कोर्स नंबर ईसीओएनएचए208 पब्लिक फाइनांस) का पेपर अब 12 मई को होगा, जबकि यह पेपर पहले 2 मई को होना था।

बी.ए. ऑनर्स द्वितीय वर्ष अर्थशास्त्र (कोर्स नंबर ईसीओएनएचए311 इकॉनॉमिक्स सिस्टम्स कॉमन विद इसीओएनए308) (डी.एस.ई.-8) का पेपर अब 16 मई को होगा जबकि पहले यह पेपर 26 अप्रैल को होना था। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है।

शास्त्री वार्षिक परीक्षा के कुछ पेपरों में भी किया गया बदलाव

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शिमला नगर निगम चुनाव के चलते शास्त्री वार्षिक परीक्षाओं के 3 पेपरों की तिथि में भी बदलाव किया है। इसके तहत शास्त्री प्रथम वर्ष (कोर्स नंबर ईएनवीएस2एईसीसी02 एवायरनमैंट साइंस) की परीक्षा अब 23 मई को होगी। पहले यह पेपर 2 मई को होना था।

इसके अलावा शास्त्री द्वितीय वर्ष (कोर्स नंबर ईएनजी डीएससी 202/ईएनजी ऑनर्स जी.ई. 203 ब्रिटिश लिटे्रचर कोर्स प्ले एंड नोवल) का पेपर अब 26 मई को होगा, जबकि पहले यह पेपर 28 अप्रैल को होना था। शास्त्री तृतीय वर्ष के तहत (कोर्स नंबर एसएचटी-एफ-6 धर्मशास्त्र) का पेपर अब 3 मई को होगा जबकि पहले यह पेपर 2 मई को था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...