एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित, 826 अभ्यर्थी हुए पास, यहां देखें रिजल्ट

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश राज्य लोकसेवा आयोग ने कंडक्टर भर्ती का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। 826 अभ्यर्थी पास घोषित किए गए हैं।

एचआरटीसी में 360 पद भरने के लिए अब चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

दस्तावेज सत्यापन करने के लिए जल्द ही तारीखों का एलान किया जाएगा। इसी माह के अंत तक प्रदेश को नए कंडक्टर मिलने के आसार हैं।

पथ परिवहन निगम में 360 कंडक्टरों की भर्ती के लिए राज्य लोकसेवा आयोग ने 10 दिसंबर 2023 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी।

35,200 अभ्यर्थियों ने प्रदेश के 148 केंद्रों में कंडक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा दी थी। 43,075 अभ्यर्थियों ने आवेदन आवेदन किया था।

राज्य लोकसेवा आयोग ने जिला और उपमंडल स्तर पर 16 जगह परीक्षा ली थी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी की गई। हर गलत सवाल पर 0.25 अंक काटे गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...