
चम्बा- भूषण गुरूंग
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला चंबा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मनाये जा रहे आईकॉनिक वीक के अंतर्गत एचआईवी /एड्स रोग विषय पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर में एक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डॉ एकता ने की।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग चंबा की ओर से डॉ एकता एवम स्वास्थ्य शिक्षिका निर्मला ठाकुर ने उपस्थित लोगों को एचआईवी/एड्स के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एडस एक भयंकर जानलेवा विमारी है। जिसका अभी तक सम्पूर्ण इलाज सम्भव नही है। केवल जानकारी द्वारा ही बचाव हो सकता है।
इसके फैलने के चार मुख्य तरीके है:-
१.असुरक्षित यौन सम्बंध
२.संक्रर्मित सुई के प्रयोग से
३.संक्रिमित्त खून चढ़ाने से तथा एच आई वी पॉजिटिव माँ-बाप से बच्चे को।
इससे बचने के लिए जरूरी है कि असुरक्षित यौन सम्बंध से बचें, जरूरत पड़ने पर परीक्षण किये हुए खून का प्रयोग चढ़ाने के लिए करें,एक ही सुई के प्रयोग से बचें, तथा हर गर्भवती माँ का एच आई वी टेस्ट जरूर करवाएं ।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया इस बीमारी से अपने परिवार और समाज को बचाकर रखना है। उन्होंने बताया कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति को समय पर ART के द्वारा ईलाज करवा कर उस व्यक्ति का जीवनकालको बढ़या जा सकत्ता है ।
इसे अलावा उन्होंने एचआईवी/एड्स की जानकारी लेने हेतु टोल फ्री नंबर 1097 के बारे में जानकारी दी इस टोल फ्री नंबर पर आप किसी भी समय कॉल कर के एच आई वी / एड्स से सम्बंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं।
