एक साल से धंसा डगा, विभाग ने नही ली सुध, हर समय दुर्घटना का बना रहता है खतरा

--Advertisement--

लोगो ने की मांग जल्द इस रोड में डगे का किया जाए निर्माण।

बकलोह – भूषण गुरुंग

ककीरा घटासनी रोड में एक साल से डगा धंसा होने के कारण हर समय एसीडेंट का खतरा बना रहता है। इस रोड का आधा हिस्सा पिछले बरसात के कारण चला गया था परंन्तु लोकनिर्माण विभाग के द्वारा अभी तक इस डगे की सुध नही ली गई है।

एक दिन रात के समय भारी बरसात और धुंध होने के कारण यहाँ पर एक व्यक्ति अपने मोटर साईकल के साथ नीचे जाकर काफी चोटिल हो गया था। जिसे रात को हॉस्पिटल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया था। विभाग के द्वारा रास्ता को तो साइड कटिंग कर के रोड को तो आवाजाही के लिये खोल दिया गया था परंतु एक साल होने के बाबजूद भी इस जगह में डगा का निर्माण नही हो पाया है।

जिस जगह डगा गिरा है उसके आगे पुल होने के कारण रास्ता और सकरा हो चुका है। जिसके चलते हर समय एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है। बारिश के चलते दुबारा से रोड सकरा हो गया है।

ये रास्ता ककीरा बाजार से होते हुए बाया घटासनी चुवाड़ी और डल्हौजी की और जाती है। इस रूट में कम ट्रैफिक होने के चलते ज्यादा तर टूरिस्ट की गाड़िया इसी रूट से होकर डल्हौजी गुजरती है।

यहाँ के स्थानीय लोगो मे दर्शन कुमार ,प्रदीप विजय ,अजु ,संजय, अशोक गोपाल ,कमल, सूरज, रामदर्शन विक्की, सन्नी और विकास ने मांग की है। जल्द से जल्द इस रोड में डगे का निर्माण किया जाये।

लोक निर्माण विभाग के एक्सन के बोल

जब इस बाबत लोक निर्माण विभाग के एक्सन हर्ष से बात किया तो उन्होंने बताया कि इस बाबत उनको जानकारी नही है। अगर ऐसा है तो जल्द ही उस जगह का टेंडर कर के डगे का निर्माण कर दिया जायेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...