
चुराह- धर्म नेगी
नकरोड बाज़ार में प्रेम लाल के साथ एक बार फिर से हाथापाई होने का मामला सामने आया है। इस बार हाथापाई इतनी बढ़ गई की प्रेम लाल ने शाशन और प्रशाशन से अपनी जान बचाने की गुहार तक लगा दी है। याद रहें यह वही प्रेम लाल हैं जिनके घर को दो महीने पहले तोडा गया था। बजरंग दल के सभी लोगो ने मिलकर नकरोड बाज़ार को उठाने की मांग की थी और तीसा एसडीएम् का जब घेराब किया था तो उन्होंने आश्वासन दिया था की 7 दिन में कारवाही अमल में लाई जाएगी। पर आज तक प्रेम लाल को कोई इन्साफ नहीं मिला है।
