एक बार फिर तेंदुए के शिकार से बाल-बाल बचा युवक

--Advertisement--

Image

शिलाई, जसपाल ठाकुर

गिरिपार क्षेत्र के ग्रामं पंचायत क्यारी गुण्डाह के डोहर गांव में युवक को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया है। युवक के बाजू व शरीर के अन्य जगह में तेंदुए ने बुरी तरह नोच दिया है !

आसपास के लोगो ने जब युवक के चिल्लाने की आवाजें सुनी तो एकत्रित होकर मुश्किल से तेंदुए के चंगुल से छुड़ाकर शिलाई अस्पताल पहुँचाया, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया है।

जानकारी के अनुसार दीपचंद लगभग 2 बजे के करीब अपने गांव के साथ लगते जंगल मे अपने पशुओं को घास चुगाने के लिए लेकर गया था कि अचानक जंगली तेंदुवा पशुओं को देखकर दीपचंद की तरफ झपटा जब तक दीपचंद खुद को संभालता, उससे पहले ही तेंदुए ने हमला कर दिया तथा दीपंचद को बुरी तरह नोंच दिया है|

शिलाई अस्पताल प्रभारी डॉक्टर शीतल शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दीपचंद को तेंदुए ने बुरी तरह नोचा है दीपचंद के बाजू व अन्य जगह शरीर पर तेंदुए के नाखूनों से गहरे घाव कर दिए है गंभीर हालत में युवक का प्राथमिक उपचार किया गया है तथा आगामी स्वास्थ्य देखभाल के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

कार्यकारी वन परिक्षेत्र शिलाई विद्या सागर ने बताया कि तेन्दुए ने युवक पर हमला किया है ऐसी सूचना उन्हें मिली है वह अपनी टीम के साथ तेंदुए को पकड़ने के लिए मौका का निरीक्षण करेंगे, दीपचंद के लिए मेडिकल के आधार पर धनराशि की राहत विभाग की तरफ दी जाएगी राहत राशि के लिए युवक को अपने सभी अस्पताल के पर्चे व दवाइयों के बिल देने होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...