
अध्यक्ष सुभाष जर्याल बोले, भारत-नेपाल राष्ट्र को जोड़ते हुए एकल अभियान के अंतर्गत चल रहे हैं एक लाख से अधिक विद्यालय।
चम्बा – भूषण गूरूंग
देश के दूरदराज व बनबासी परिक्षेत्र में एकल अभियान समाज के उत्थान में सराहनीय व अग्रसर भूमिका कार्यकर्ताओं के समर्पण व मेहनत के बल पर निभा निभा रहा है।
एकल अभियान उत्तर हिमाचल के संभाग अध्यक्ष सुभाष जरयाल ने यह बात सिहुंता में नूरपुर भाग के नवीन कार्यकर्ता चयन बर्ग के समापन अबसर पर बतौर मुख्यातिथि कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही।
एकल अभियान के सम्भाग अध्यक्ष सुभाष जरयाल ने कार्यकर्ता चयन बर्ग के समापन अबसर पर कहा कि प्रशिक्षण बर्ग के उपरांत नए दायित्व कार्यकर्ताओं को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ की हड्डी मानी जाती है।
उन्होंने कहा कि भारत व नेपाल राष्ट्र को जोड़ते हुए 1 लाख से अधिक एकल विद्यालय अभियान के अंतर्गत चल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अभियान एकल विद्यालय के अलाबा हर व्यक्ति को स्वस्थ रखने के लिए ग्राम स्तर पर आरोग्य योजना, गाँव में जैविक व उन्नत प्रकार की खेती सहित अन्य ग्राम आधारित लघु उद्योग आदि के कार्य के संचालन के लिए ग्राम विकास योजना चलाई है।
उन्होंने कहा कि व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण व संस्कार निर्माण हेतू संस्कार शिक्षा व सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग व खेलकूद आदि गतिविधियों के लिए ग्राम स्वराज योजना जैसे प्रकल्पों पर भारत वर्ष के बनबासी व ग्रामीण क्षेत्र में एकल अभियान कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि समाज सेवा व समर्पण के सेवाभाव से संकल्पित व्यक्ति ही सामाजिक संगठनों के संचालन में अग्रणी भूमिका में रह सकता है।
इस कार्य को गति देने के लिए लिए ही विषय आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण बर्ग का आयोजन किया गया।
इस दौरान एकल अभियान की भूमिका व बर्ग पर प्रकाश डालते हुए संभाग अभियान प्रमुख अजय राणा ने कहा कि इस प्रशिक्षण बर्ग में भरमौर, चम्बा, भजराड़ू व भटियात अंचलों के 23 आचार्य प्रतिभागियों ने सेवाव्रती चयन बर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस मौके पर अंचल अध्यक्ष अशोक शर्मा व ग्राम संगठन के उपाध्यक्ष मदन टापयाल ने भी विभिन्न विषयों बारे जानकारी प्रदान की समिति समन्वय से गाँव में कार्य स्तर और वेहतर करने का आग्रह किया गया।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर भाग अभियान प्रमुख बलबिंद्र सिंह, संभाग आरोग्य योजना प्रमुख एवं भटियात अंचल प्रमुख संजीव धीमान, भाग प्रशिक्षण प्रमुख रजनी देवी, भाग आरोग्य प्रमुख निशा देवी, अंचल अभियान प्रमुख भटियात गाँधी राम, कार्यलय प्रमुख पवन कुमार, अंचल प्रशिक्षण प्रमुख पुष्पा देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
