पालमपुर – बर्फू
पालमपुर के गोपालपुर से सटे एक इलाके की नाबालिग युवती से एकतरफा प्यार ने जम्मू के एक युवक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। यह युवक फेसबुक पर नाबालिग लड़की को परेशान करता था। इसकी शिकायत युवती ने पुलिस में दी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग को तंग करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार जम्मू का एक युवक गोपालपुर के साथ एक इलाके की रहने वाले एक नाबालिग युवती को फेसबुक पर लगातार मैसेज भेजने लगा। यह युवक अपने प्यार के इजहार को लेकर कई मैसेज लड़की को करने लगा और उससे मिलने की जिद भी करने लगा था।
इससे तंग लड़की ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दे दी। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। इस बीच यह युवक भी युवती से मिलने गोपालपुर आ पहुंचा था। इसका पता चलते ही पुलिस ने इस लड़के को गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सोशल मीडिया पर अनजान से न करें दोस्ती : संदीप शर्मा थाना प्रभारी पालमपुर
पालमपुर पुलिस के थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि पुलिस को लड़के की शिकायत मिली थी। जिसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने लोगों से कहा कि वह किसी भी अनजान से फेसबुक की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। ताकि किसी के साथ कोई अनहोनी घटना न घटे। सोशल मीडिया में ऐसे कई मामले में सामने आ रहे है।

