ऊना से 15 साल की नाबालिग लापता, पिता ने ये जताई आशंका

--Advertisement--

Image

ऊना, 25 अगस्त – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय के नज़दीकी गांव से 15 साल की नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत के आधार पर उन्हीं के समीप रहने वाले उत्तर प्रदेश निवासी युवक चंद्रभान के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में लापता युवती के परिजनों ने बताया कि वह पिछले 13 साल से जिला के इस गांव में रहकर मेहनत मजदूरी करते हुए परिवार को पाल रहे हैं। 23 अगस्त को सुबह रोजमर्रा की तरह पति-पत्नी काम पर निकले थे। शाम को जब मैं वापस अपने घर लौटा तो उनकी 15 साल की बड़ी बेटी घर पर नहीं थी।

उन्होंने अपने स्तर पर काफी खोजबीन भी की, लेकिन फिर भी उसका कोई पता नहीं चला। इसी दौरान उन्हें पता चला कि उनके घर के साथ वाले घर में रहने वाला उत्तर प्रदेश निवासी चंद्रभान नाम का युवक भी लापता है, जिसके चलते उनका संदेह विश्वास में बदल गया।

उन्होंने चंद्रभान के खिलाफ उनकी 15 साल की नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने का आरोप लगाया है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...