ऊना में सेना भर्ती रैली शुरू, युवको ने जी जान लगा कर लगाई दौड़

--Advertisement--

Image

जिला मुख्यालय के इंदिरा स्टेडियम में बुधवार सुबह से सेना भर्ती रैली शुरू हो गई है। भर्ती रैली में भाग लेने के लिए करीब 33,225 युवकों ने रजिस्ट्रेशन करवा रखा है। भर्ती रैली के पहले दिन बिलासपुर जिला के करीब 2200 युवक दमखम दिखाने के लिए इंदिरा स्टेडियम पहुंचे। देश सेवा का जज्बा लिए सेना भर्ती में भाग लेने के लिए पहुंचे युवकों ने जी जान लगाकर मैदान पर दौड़ लगाई।

पहले दिन बिलासपुर जिला के युवकों को भर्ती रैली में भाग लेने का मौका मिला है। 3 अप्रैल तक चलने वाली इस सेना भर्ती में ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर के युवा भाग लेंगे। डीसी ऊना राघव शर्मा ने बताया कि आज जिला में भर्ती प्रक्रिया सुबह शुरू कर दी गई थी और युवाओं के रहने और खाने की व्यवस्थाओं के लिए समाजसेवी और धार्मिक संस्थाएं भी अपना सहयोग दे रही हैं।

वहीं सेना भर्ती रैली में भाग लेने आए युवाओं ने भी स्थानीय स्तर पर उनके लिए किए गए प्रयासों को उन्मुक्त कंठ से सराहा। युवकों का कहना था कि उन्होंने भर्ती रैली के लिए काफी समय से तैयारी शुरू कर दी थी, जिसके लिए उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में भी दौड़ के साथ-साथ अन्य शारीरिक परीक्षणों के लिए खुद को तैयार किया है। युवाओं का कहना था कि सेना में सेवाएं देना उनका सपना रहा है और इस सपने को साकार करने के लिए उन्होंने हर तरह से तैयारी की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...