ऊना में शुरू हुआ ड्रैगन फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट का कार्य, 1.65 करोड़ की लागत

--Advertisement--

Image

ऊना, 16 जनवरी – अमित शर्मा

ऊना जिला में बागवानी विभाग की मदद से ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के प्रयास युद्धस्तर पर चल रहे हैं। वहीं अब एक कदम आगे बढ़ाते हुए ड्रैगन फ्रूट की प्रोसेसिंग को भी जिला में ही शुरू कर दिया गया है।

जिला के अंब उपमंडल के तहत पड़ते गांव बेहड़ जसवां की रहने वाली रीवा सूद ने विश्व बैंक की मदद से करीब 1.65 करोड रुपए की लागत से ड्रैगन फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जा रहा है।

सोमवार को डीसी राघव शर्मा ने इस प्रोसेसिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा और ड्रैगन फ्रूट की खेती के काम में जुटे बागवानों को आने वाले दिनों में इस प्रोजेक्ट के जरिए बेहतर आय अर्जित होने की संभावना जताई।

इस दौरान चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि सरकार और प्रशासन ने बागवानी विभाग के सहयोग से ड्रैगन फ्रूट की खेती को लेकर कई परियोजनाएं शुरू की थी।

ड्रैगन फ्रूट की खेती के सफल परिणाम सामने आने के बाद अब इसकी पैदावार व्यवसायिक तौर पर शुरू कर दी गई है, जबकि ड्रैगन फ्रूट की प्रोसेसिंग को लेकर भी पहला प्लांट स्थापित किया जा रहा है।

किसानों और बागवानों के लिए अब ड्रैगन फ्रूट बेहतर आमदनी का मजबूत जरिया साबित होने वाला है। जिला ऊना में ड्रैगन फ्रूट की खेती के प्रायोगिक तौर पर सफल रहने के बाद अब पूरी तरह से व्यवसायिक रूप में अपना लिया गया है।

इतना ही नहीं सोमवार को इस अध्याय में एक और अहम कड़ी उस वक्त जुड़ी जब ड्रैगन फ्रूट के प्रोसेसिंग प्लांट का शिलान्यास डीसी राघव शर्मा ने किया। अंब उपमंडल के तहत पड़ते गांव बेहड़ जसवां में महिला उद्यमी रीवा सूद ने विश्व बैंक की मदद से करीब 1.65 करोड़ रुपए का ड्रैगन फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जा रहा है।

डीसी राघव शर्मा ने कहा कि ड्रैगन फ्रूट की खेती किसानों और बागवानों की जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकती है। उन्होंने कहा कि बागवानी विभाग की मदद से जिला प्रशासन ने किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए ड्रैगन फ्रूट की खेती के व्यवसायिक तौर पर अपनाने का फैसला लिया है।

जिसके काफी सुखद और सकारात्मक परिणाम भी सामने आए। अब ड्रैगन फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट के यहां स्थापित होने से उद्यमिता क्षेत्र में ड्रैगन फ्रूट को विस्तार मिलेगा।

वहीं, चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने उनके विधानसभा क्षेत्र में ड्रैगन फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि इस यूनिट के स्थापित होने से स्थानीय बागवानों को खासा लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...