मुनीश शर्मा ने की कांगड़ा में एस्ट्रो टर्फ मैदान की वकालत, हॉकी कांगड़ा के प्रयास सराहनीय
कांगड़ा, राजीव जसवाल
कांगड़ा के नगर परिषद मैदान में चल रही राज्य स्तरीय अंडर -16 हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में ऊना ने मंडी को 2-1 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। फाइनल मैच के साथ ही कांगड़ा में चल रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर- 16 हॉकी प्रतियोगिता का मसापन हो गया।
इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश बास्केटवाल संघ के अध्यक्ष व प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष मुनीश शर्मा ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफियां व खिलाडियों को सम्मानित किया।
खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुये मुनीश शर्मा ने कांगड़ा में एस्ट्रो टर्फ मैदान की वकालत करते हुये कहा कि कांगड़ा में अब एस्ट्रो टर्फ मैदान की सख्त जरूरत है और हॉकी कांगड़ा संघ एस्ट्रो टर्फ मैदान बनाने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होने कहा कि कोरोना संकट में भी हॉकी कांगड़ा द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जो कि सराहनीय कदम है।
उन्होने कहा कि प्रदेश जयराम सरकार ने कांगड़ा में इंडोर स्टेडियम की सौगात दी है और ऐसे में सरकार से कांगड़ा में एक्ट्रो टर्फ मैदान की भी मांग की जाएगी। उन्होने कहा कि हॉकी कांगड़ा की एस्ट्रो टर्फ मैदान की मांग के साथ है।
वही हॉकी कांगड़ा के अध्यक्ष डा राजेश शर्मा ने कहा कि राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्रदेश के सभी हॉकी संघ का आभार जताया जिन्होने कोरोना संकट में भी टीम को भाग लेने के लिए भेजा।
उन्होने बताया कि आने वाले दिनों में हॉकी कांगड़ा इससे से भी बड़े आयोजन करने के लिए प्रदेश हॉकी से मांग करेगा।
उन्होने बताया कि कांगड़ा में एस्ट्रो टर्फ निर्माण के लिए हॉकी कांगड़ा के प्रयास जारी हे और जल्द ही सरकार से इस बाबत एस्ट्रो टर्फ का खाका सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
वही फाइनल मैच से पहले दो सेमिफाइल व तीसरे स्थान के लिए भी मैच हुये। हॉकी कांगड़ा के प्रैस सचिव रितेश ग्रोवर ने बताया कि सुबह पहले सेमिफाइनल मैच मंडी व सिरमौर के बीच खेला गया जिसमें मंडी ने 5-0 से सिरमौर को हराकर फाइनल में जगह बनाई जबकि दूसरे सेमिफाइनल में ऊना ने सोलन को 3-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा।
उन्होने बताया कि तीसरे पायदान के लिए हुये मैच में सोलन ने सिरमौर को 3-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
उन्होने बताया कि इस प्रतियोगिता में ऊना के तानिश कुमार व मंडी के जतिन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे जिन्होने इस प्रतियोगिता में 9-9 गोल किये।
इस दौरान प्रदेश हॉकी चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफीसर अनिल खंतवाल, हाकी कांगड़ा के महासचिव सतिंदर त्नेहन, प्रेस सचिव रितेश ग्रोवर, दिलीप कुमार, नरेश, दविंदर, सुधीर हैप्पी, अक्षय, अमन, सनी, दिनेश, राजकुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।