ऊना के बेहड़भटेड़ गांव में मिले मिसाइल के टुकड़े, डमटाल के माजरा में ड्रोन का मलबा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

पाकिस्तान ने शुक्रवार को रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान से गुजरात तक के 26 इलाकों में फिर ड्रोन से हमला किया। पंजाब के फिरोजपुर में ड्रोन से करीब 25 धमाके हुए।

उधर, 9-10 मई की दरमियानी रात लगभग 1:30 बजे हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट उपमंडल के पिरथीपुर और अंब उपमंडल के तहत भरवाईं क्षेत्र के बेहड़भटेड़ गांव में गैर आबादी वाले क्षेत्र में धातु के संदिग्ध उपकरणनुमा टुकड़े मिले हैं। देखने से यह किसी मिसाइल या राॅकेट के लग रहे हैं।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए। प्रारंभिक निरीक्षण में यह टुकड़े निष्क्रिय प्रतीत हो रहे हैं तथा इससे किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

विशेषज्ञ टीम द्वारा गहन जांच की जा रही है। प्रशासन का सभी नागरिकों से अनुरोध है कि संयम और शांति बनाए रखें, किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें, और केवल अधिकृत एवं प्रमाणिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

वहीं, पंजाब-हिमाचल सीमा पर स्थित थाना डमटाल के अंतर्गत पड़ते पठानकोट एयर बेस के साथ लगते गांव माजरा में सुबह 5:00 बजे भारतीय सेना की ओर से एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया।

इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी डमटाल कल्याण सिंह, पंजाब पुलिस तथा अर्ध सैनिक बल मौके पर पहुंचे। तुरंत सेना के अधिकारियों को बुलाया गया। सेना ने कार्रवाई करते हुए ड्रोन के अवशेषों को अपने साथ ले गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...