ऊना के पत्रकार सुरिन्द्र शर्मा पर हमले की राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ एनएमसी ने की निंदा

--Advertisement--

बीबीएन/ऊना, 2 मई – शिव गुलेरिया

ऊना के वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र शर्मा पर मीडिया कवरेज के दौरान हुए जानलेवा हमले की राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (एन एम सी) ने कड़े शब्दों में निंदा की है।

एन एम सी के राष्ट्रीय अध्यक्षा रेनू हजारिका, प्रदेशाध्यक्ष हिमाचल शांति गौतम,उपाध्यक्ष विकास शर्मा, शिव कुमार सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र वर्मा,तुषार कुमार ने प्रदेश सरकार और पुलिस से मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने कहा कि अगर मीडिया कवरेज के लिए निष्पक्ष पत्रकारिता करने गए मीडियाकर्मियों पर ऐसे जानलेवा हमले होंगे तो समाज में इससे बुरा सन्देश नहीं हो सकता। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री इस दिशा में हस्तक्षेप करते हुए पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश करे।

शांति गौतम ने कहा कि सुरेंद्र शर्मा लंबे समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। समाज के हर वर्ग की आवाज बुलंद कर रहे हैं। जिस प्रकार रायपुर सहोड़ा में उन पर कुछ गुंडा तत्वो ने हमला करते हुए उन्हें चोट पहुंचाई है अति निंदनीय है।

उनके साथ कवरेज के लिए अन्य पत्रकारों ने भाग कर जान बचाई। यह कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल कर रही है, क्योंकि जिस विवाद प्रदर्शन की कवरेज के लिए मीडियाकर्मी गए हुए थे वहां पुलिस बल भी मौजूद था।

उनके सामने सब कुछ घटित हुआ है। उन्होंने बीच बचाव किया है। इसलिए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता तो एन एम सी जिला ऊना आकर रोष प्रदर्शन से गुरेज नहीं करेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related