ऊना की टीम ने अवाहदेवी को हराकर जीती वॉलीबाल ट्राफी

--Advertisement--

Image

युवाओं को कई बुराईयों से बचाती हैं खेलें : इंद्र दत्त लखनपाल, नैन में वॉलीबाल टूर्नामेंट के विजेताओं को बांटे पुरस्कार, यूथ क्लब को दिए 11 हजार रुपये

बड़सर 04 मार्च – व्यूरो रिपोर्ट

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने तथा उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए खेलें बहुत जरूरी होती हैं। ये खेलें युवाओं को नशे और कई अन्य बुराईयों से भी बचाती हैं।

शनिवार को गांव नैन के शहीद वरुण पटियाल मेमोरियल ग्राउंड में आयोजित वॉलीबाल टूर्नामेंट के समापन अवसर पर युवाओं को संबोधित करते इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बच्चों और युवाओं को अपनी आम दिनचर्या में खेलों को अवश्य शामिल करना चाहिए।

वॉलीबाल टूर्नामेंट के आयोजन के लिए स्थानीय यूथ क्लब की सराहना करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन नियमित रूप से किए जाने चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने यूथ क्लब को 11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने टूर्नामेंट की विजेता ऊना और उपविजेता टीम अवाहदेवी के खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस महासचिव अश्वनी शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव पटियाल, कैप्टन कंचन पटियाल, कैप्टन स्वर्ण सिंह, बहादुर सिंह, कैप्टन राज कुमार, राजेश कुमार, बलवीर पटियाल, जगदीश ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...