ऊना-अम्ब में नौकरी का बड़ा मौका: 100 पदों पर भर्ती, यह दो दिन होगा साक्षात्कार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइज़र के 100 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 6 मार्च को सुबह 10.30 बजे ज़िला रोजगार कार्यालय ऊना और 7 मार्च को उप रोजगार कार्यालय अंब में आयोजित किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण व अनुत्तीर्ण, न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर, आयु सीमा 19 से 40 वर्ष और वेतन 17,500 से 23 हजार रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि एक महीने की ट्रेनिंग के उपरांत अभ्यर्थियों की नियुक्ति एटीएम, अस्पतालों, औद्योगिक क्षेत्र, मॉल सहित अन्य संस्थानों में की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। प्रमाण पत्र मूल रूप से प्रस्तुत करना होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सरकारी अस्पताल की बड़ी उपलब्धि: फतेहपुर में 1 किलो वजनी हिप ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

फतेहपुर - अनिल शर्मा  राजकीय सिविल अस्पताल फतेहपुर में सामान्य...

HRTC ने ढूंढ निकाला कमाई का नया जरिया, व्यवस्था भी सुधरेगी, आय भी बढ़ेगी

हिमखबर डेस्क हिमाचल पथ परिवहन निगम राज्य में अड्डा टू...

ममता हुई शर्मसार! शौच के बहाने झाड़ियों के पास ले गई मां, फिर नशेड़ी के हवाले कर दी नाबालिग बेटी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के प्रसिद्ध धार्मिक...