ऊना अग्निकांड में 4 मासूम बच्चों के निधन पर मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने जताया शोक

--Advertisement--

Image

ऊना, 09 फरवरी – अमित शर्मा 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार रात्रि ऊना जिला के अम्ब उपमंडल के “बणे दी हट्टी” में हुए अग्निकांड में चार बच्चों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निकांड में चार बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुःखद घटना है।

उन्होंने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों को तत्काल हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

उप-मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

जानकारी के लिए बता दे कि जिला के उपमंडल अंब के तहत बणे दी हट्टी में प्रवासी मजदूरों की झुग्गी में आग लगने से 4 बच्चे जिंदा जल गए। हादसे के दौरान सभी बच्चे झुग्गी में सोए हुए थे। इनमें से तीन सगे भाई बहन हैं। चारों बच्चों की उम्र 6 वर्ष से लेकर 17 वर्ष के बीच है।

मृतकों की पहचान 6 वर्षीय शिवम कुमार, 7 वर्षीय भोलू कुमार व 14 वर्षीय नीतू कुमारी पुत्री रमेश दास निवासी दरभंगा बिहार के रूप में हुई है। तीनो सगे भाई-बहन है। वहीं एक अन्य किशोर की पहचान सोनू पुत्र कालिदास निवासी दरभंगा के रूप में हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...