उप मुख्य सचतेक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर की नगर पंचायत की जनता से किया सीधा संबाद

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

माननीय उप मुख्य सचतेक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर की नगर पंचायत के सातों वार्डो की जनता से किया सीधा संबाद। जिसमे नगर पंचायत अध्यक्ष उषा शर्मा,एव उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया ने कहा कि जब से प्रदेश में काँग्रेस सरकार सत्ता में आई है तब से माननीय विधायक केवल सिंह पठानिया के आशीर्वाद से नगर पंचायत में विकास को गति मिली है।

पहली बार नगर पंचायत में हैंडपंप की बोरिंग शुरू हुई है जिससे शाहपुर में पानी की समस्या को दूर करने के लिए जनता की पीड़ा को समझ कर हैंडपंप लगाए शाहपुर नगर पंचायत की गलियों के अंधेरे को दूर करने के लिए 100 सोलर लाइटे लगाई।अन्य विकास कार्योंको करके सातो वार्डो को मूलभूत सुविधाओं को पहुचाने का कार्य किया।

उप मुख्य सचतेक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर नगर पंचायत के आशीर्वाद से डेढ़ साल पहले मुझे शाहपुर हल्के की जनता ने ऐतिहासिक जीत दिला कर विधानसभा भेजा। मैं आपका ऋण जिंदगी भर नही चुका सकता।माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू के आशीर्वाद से शाहपुर में रुके विकास को गति देने की कोशिश की है।

पठानिया ने कहा कि आपके आशीर्वाद से शाहपुर हल्के को मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा।डेढ़ साल में जनता को मूलभूत सुविधाओं को घर घर तक पहुचाने का कार्य शुरू किया है।जो कि आगे आने बाले समय मे जनता को घर घर मूलभूत सुबिधा पहुंचाई जाएगी।

पठानिया ने कहा कि काँग्रेस पार्टी जो बोलती है बो करती है।भाजपा केंद्र सरकार की तरह झूठ बोल कर ,धर्म के नाम पर,डरा धमका कर ,जातपात के नाम पर, जनता को गुमराह नही करती।दस सालों में केंद्र की सरकार ने अपने किये वायदों से हट कर जनता को परेशान करके काम किया है।महगाई को दुगुना करके देश की जनता की कमर तोड़ कर रख दी है।

काँग्रेस पार्टी ने हमेशा जनता के हितों की रक्षा करके काम किया है।आज भी काँग्रेस की चली जनकल्याण नीतियां जनता का फायदा मिल रहा है। प्रदेश में आपदा आने पर प्रदेश की जनता के ऊपर पहाड़ टूट पड़ा लेकिन काँग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एव काँग्रेस पार्टी के मंत्री विधायक ओर कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ताओ ने प्रदेश की जनता के दुःख में सेवा की ओर उनके साथ खड़े रहे और बिना केंद्र की सहायता के प्रदेश की जनता के हुए नुकसान की भरपाई की ओर प्रदेश को अपने पैरों को खड़ा करने की फिर से कोशिश की।

आज भाजपा के लोग धर्म के नाम पर जनता को वोट लेने के लिए ठगना शुरू कर दिया है।मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए, कहा कि ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियां ​​अब स्वतंत्र नहीं हैं और भाजपा पर अपने प्रतिद्वंद्वियों और विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। “उन राज्यों में जहां चुनाव नजदीक हैं, भाजपा आईटी और ईडी छापे, कर चोरी नोटिस आदि के माध्यम से अपने प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाती है।

यह दिल्ली, झारखंड और अन्य राज्यों में हो रहा है. इसकी योजना बहुत स्पष्ट है और देश में हर कोई इसके बारे में जानता है,पठानिया ने आरोप लगाया कि यह लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकारों को हटाने के लिए भाजपा की एक तरह की “नीति” या “कार्यक्रम” बन गया है।

केंद्र के इशारे पर एजेंसियों द्वारा कथित तौर पर विपक्षी नेताओं को कैसे परेशान और परेशान किया गया, इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के तहत देश में लोकतंत्र खतरे में है।

उन्होंने पिछले दिनों प्रदेश में जनता की चुनी हुई काँग्रेस सरकार को गिराने का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नेता “राम राज्य” लाने की बात करते हैं लेकिन लोकतांत्रिक सिद्धांतों के खिलाफ काम करते हैं।कांग्रेस पार्टी को लाना है देश के लोकतंत्र को बचाना है। लोकसभा के चुनावों में काँग्रेस पार्टी प्रदेश की चारो सीटो में जीत दर्ज करके देश मे काँग्रेस की सरकार बनेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...