उप मुख्यमंत्री ने एएसआई सोहन लाल को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा…कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी का जाना व्यक्तिगत क्षति

--Advertisement--

उप मुख्यमंत्री ने एएसआई सोहन लाल को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा…कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी का जाना व्यक्तिगत क्षति

हरोली (ऊना), 10 जुलाई – अमित शर्मा 

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को हरोली में अपने सुरक्षा स्टाफ के सदस्य एएसआई सोहन लाल की अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

53 वर्षीय एएसआई सोहन लाल का बुधवार को हृदय गति रुकने के कारण आकस्मिक निधन हो गया था। वे पिछले 32 वर्षों से पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे थे।

उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि एएसआई सोहन लाल एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और सरल स्वभाव के अधिकारी थे, जिन्होंने सादगी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि उनका निधन न केवल पुलिस विभाग के लिए, बल्कि उनके लिए भी एक व्यक्तिगत क्षति है।

उप मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है।

वता दे कि स्वर्गीय एएसआई सोहन लाल अपने पीछे पत्नी और तीन संतानों को छोड़ गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...