उपायुक्त काँगड़ा ने देहर खड्ड पर क्रशर मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए निर्देश

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

उपमंडल ज्वाली के अधीन देहर खड्ड का पानी दोपहर 12 बजे तक साफ होता है लेकिन बाद दोपहर जैसे ही क्रशर संचालकों द्वारा क्रशरों को चलाया जाता है तो खड्ड का पानी मटमैला हो जाता है। देहर खड्ड किनारे कोटला, हरियां, अनुही, गुहन खड्ड में क्रशर लगे हुए हैं। कुछ क्रशर तो नियमों को ताक पर रखकर चल रहे हैं। इनके बिजली के कनेक्शन काट दिए गए हैं परन्तु यह जेनरेटरों के सहारे ही चलाए जा रहे हैं।

अधिकतर क्रशरों में तो क्रशर से निकलने वाले गंदे पानी को स्टोर करने के लिए टँकीयों का भी प्रावधान नहीं है तथा क्रशर के गंदे व जहरीले पानी को सीधे खड्ड के पानी में ही मिला दिया जाता है। क्रशर संचालकों द्वारा बाद दोपहर से लेकर देर रात तक जेसीबी ब पॉकलेन लगाकर सरेआम खनन किया जाता है जिस कारण सारा दिन पानी मटमैला रहता है।

क्रशर मालिकों की मनमानी से देहर खड्ड किनारे स्थित गांवों के लोग काफी परेशान होते हैं। क्रशर संचालकों द्वारा क्रशरों का गंदा पानी भी टैंकों में छोड़ने की बजाए खड्ड के पानी में ही छोड़ दिया जाता है। इन क्रशरों द्वारा खड्ड का सीना छननी कर दिया गया है तथा काफी गहरे गड्ढे खोद रखे हैं।

रात के अंधेरे में क्रशर संचालकों की जेसीबी व पॉकलेन खड्ड में दनदनाती रहती हैं जिनके ऊपर प्रशासन-पुलिस व खनन विभाग द्वारा कोई कारगर कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाती है। क्रशर संचालकों के तार दूर-दूर तक जुड़े हुए हैं तथा पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई से पहले ही क्रशर संचालकों को पता चल जाता है।

जेसीबी व पॉकलेन से खुदाई करने पर खड्डों के पानी ने अपना रुख बदल लिया है तथा पेयजल स्कीमों का जलस्तर भी काफी नीचे चला गया है। बुद्धिजीवियों ने कहा कि मटमैला पानी होने के कारण उसका उपयोग पशुओं को पानी पिलाने में भी नहीं होता है। आवारा पशु भी इस खड्ड में पानी पीने के लिए आते हैं लेकिन मटमैला पानी होने के कारण प्यासे ही रह जाते हैं।

बुद्धिजीवियों ने कहा कि मात्र ट्रैक्टरों के ही चालान किए जाते हैं जबकि क्रशरों का चालान करने की हिम्मत नहीं की जाती है। बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर, जिलाधीश कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल, एसपी कांगड़ा खुशहाल चंद शर्मा से मांग की है कि क्रशर मालिकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।

जिलाधीश डॉ निपुण जिंदल के बोल:

इस बारे में जिलाधीश कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि एसडीएम सहित पुलिस को क्रशर मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा आगे भी खनन माफिया पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए जाएंगे।

एसपी कांगड़ा खुशहाल चंद शर्मा के बोल:

इस बारे में एसपी कांगड़ा खुशहाल चंद शर्मा ने कहा कि पुलिस को खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं तथा क्रशरों के भी चालान किए जाते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...