उपलब्धि : रिकेल्टन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी धृति कांडपाल

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के नाहन की बालिका एक इतिहास बनाने जा रही है। लेफ्टिनेंट कर्नल पापा की बेटी धृति कांडपाल का चयन ऑस्ट्रिया में 19 से 22 अगस्त तक आयोजित हो रहे वर्ल्ड रिकेल्टन चैंपियनशिप 2022 के लिए हुआ है।

भारत से तीन खिलाड़ी जूनियर कैटेगरी में हिस्सा लेंगे। वैसे 15 साल 3 महीने की धृति स्क्वैश खिलाड़ी है। रिकेल्टन में टेबल टेनिस, बैडमिंटन, टेनिस व स्क्वैश का कंबिनेशन होगा। हरेक गेम में 21 प्वाइंट का मैच होगा। इस प्रतियोगिता के पीछे का मकसद ये भी है कि रैकेट से खेले जाने वाले हरेक खेल का खिलाड़ी को ज्ञान होना चाहिए।

बता दें कि धृति ने अपनी कैटेगरी में गुजरात स्टेट स्क्वैश चैंपियनशिप 2021 पर भी कब्जा किया था। इस दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल पिता की तैनाती गुजरात में ही थी। वर्ल्ड चैंपियनशिप के अलावा धृति ऑस्ट्रिया में रिकेल्टन नेशन्स के टीम इवेंट में भी हिस्सा लेगी। ये प्रतियोगिता 24 से 28 अगस्त तक आयोजित होगी।

बता दें कि धृति ने 9 साल की उम्र में ही स्क्वैश का बल्ला पकड़ लिया था। गौरतलब है कि धृति के पिता दिविक कांडपाल नाहन के  स्क्वैश कोर्ट में स्क्वैश खेला करते थे। बेटी को स्क्वैश का खेल पिता से विरासत में मिला है।

धृति ने कोलकाता जूनियर नेशनल सर्किट ओपन टूर्नामेंट में भी तृतीय स्थान हासिल किया था। दिसंबर 2021 में गर्ल्स अंडर-15 में धृति देश में छठे रैंक की खिलाड़ी बनने में सफल हुई थी, जबकि वूमैन कैटेगरी मे 27वां रैंक हासिल हुआ था।

बातचीत में लेफ्टिनेंट कर्नल दिविक कांडपाल ने बताया कि रैकेल्टन एक खास गेम है, इसमें आपको चारों ऐसे खेलों में जौहर दिखाना होता है, जिसमें रैकेट का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने बताया कि टीम का चयन रैकेल्टन इंडिया स्पोर्टस एसोसिएशन के माध्यम से किया गया है।

बहरहाल, अच्छी बात ये है कि नन्हीं उम्र में लेफ्टिनेंट कर्नल दिविक व मेघा कांडपाल की इकलौती बेटी शहर को विश्व स्तर पर गौरवान्वित करने की तरफ तेजी से अग्रसर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...