उपलब्धि: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बरोटीवाला के रणवीर ने पावर लिफ्टिंग में जीता रजत पदक

--Advertisement--

Image

नालागढ़ – सुभाष चंदेल

पावर लिफ्टिंग में बरोटीवाला के युवा रणवीर सिंह राजपूत ने स्कॉट्स में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक और ओवरआल कांस्य पदक जीता है।

हिमाचल के लिए दो मेडल जीतकर लौटे रणवीर का बरोटीवाला पहुंचने पर पिता राजीव और दादा जगदीश सिंह के नेतृत्व में लोगों ने भव्य स्वागत किया।

रणवीर के मुताबिक उन्होंने इस खेल की बारीकियां इंटरनेट से ही सीखी हैं। रणवीर सिंह ने सब जूनियर वर्ग में स्कॉट्स, बैच प्राइज और डेड लिफ्टिंग में प्रदेश के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता था।

इसके बाद उनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ। केरल के अलापूजा में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रणवीर ने 197 किग्रा पावर लिफ्ट कर रजत पदक जीता।

पहले स्थान पर राजस्थान के खिलाड़ी रहे। सभी स्ट्रीम में सहभागिता को देखते हुए रणवीर को ओवरआल कांस्य पदक मिला।

रणवीर ने बताया कि वह 12वीं कक्षा के छात्र हैं। उन्होंने इंटरनेट से ही खेल की बारीकियां सीखी हैं। उन्होंने कहा कि अब उन्हें कोच की जरूरत है।

कोच से खेल की बारीकियां सीखने के बाद ही स्वर्ण पदक जीत पाएंगे। इसके लिए अभी से मेहनत शुरू कर देंगे। स्वर्ण पदक जीतने के बाद ही वह एशियन और वर्ल्ड चैंपियन में भाग ले पाएंगे। रणवीर ने अपनी सफलता का परिजनों को दिया है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गपां दा बनाना कड़ाह त घियो कजो घट पाना : त्रिलोक कपूर

हिमखबर डेस्क  भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सुक्खू...

मानवता को झकझोरने वाली घटना: जन्म के चंद घंटों बाद नवजात को अस्पताल में छोड़ माता-पिता फरार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में झकझोर...

निशु सूद बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, चटनी और अचार से प्रतिमाह कमा रहीं 60 हजार का शुद्ध मुनाफा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता...