उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मिले जल रक्षक

--Advertisement--

Image

जल रक्षक महासंघ ने यह करी मांग उचित पॉलिसी बनाई जाए तथा उनके कार्य को देखते हुए उनका वेतन मान बढ़ाया जाए।

मंडी – अजय सूर्या

जल रक्षक महासंघ के सदस्य माननीय उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से अपनी मांगों को लेकर शिमला सचिवालय में मिले तथा अपनी मांगे उनके समक्ष रखी। उप मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना तथा और कहां आपकी मांगे जायज है। उसके तुरंत बाद चीफ इंजीनियर को फोन के माध्यम से सूचित किया कि इनका कार्य अतिशीघ्र करें तथा इनके कागज बनाकर अति शीघ्र मेरे तक लाया जाए।

उसके बाद जल रक्षकों में खुशी की लहर है। जल रक्षक काफी लंबे समय से सरकार के समक्ष अपनी मांगे रखते हैं। अभी तक उनकी मांगों पर कोई उचित फैसला नहीं हो सका है। जल रक्षक चाहे कोरोना काल हो, बारिश, बर्फबारी, पानी की टैंक साफ सफाई पाइप लाइनों की मरम्मत इत्यादि की सेवाएं काफी लंबे समय से बिना अवकाश के देते हैं। जो उन्हें वेतनमान दिया जाता है, बहुत कम है।

जल रक्षक महासंघ प्रदेश अध्यक्ष रूपलाल उर्फ जवालू राम, उपाध्यक्ष बबलू वर्मा, टेकचंद, सुनील, सचिव, डोलम, कोषाध्यक्ष हरि, मीडिया प्रभारी मीना ठाकुर, पुष्पराज, बबलू, सलाहकार दीपिका, संगठन प्रभारी चुन्नीलाल, राजेंद्र, डिंपल, सुल्तान, मोहित डिस्ट्रिक्ट प्रधान सनी, राजेश सिंह, रिंकू, भाटिया, प्रमोद, इकबाल, राजेंद्र, बंटी, सुमन, कमल, गौरव, सेन, विधि चंद्र, विक्रम आदि ने सरकार से मांग की है कि उनकी उचित पॉलिसी बनाई जाए तथा उनके कार्य को देखते हुए उनका वेतन मान बढ़ाया जाए। जिससे वहा अपना व अपने परिवार का उचित प्रकार से पालन पोषण कर सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

इनसाफ जीता, बदले की भावना से की गई कार्रवाई और सरकार की तानाशाही हारी: जयराम

हिमखबर डेस्क पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने व्यवस्था...

निकाय व पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को बताया निराधार

हिमखबर डेस्क प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है...

कुल्लू में टेलर की बदतमीजी पर भारी हंगामा, कपड़ों का नाप देने गई युवती से किया अभद्र व्यवहार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक टेलर द्वारा...