
शाहपुर – नितिश पठानियां
सहायक अभियंता, विद्युत उपमण्डल चड़ी, जितेन्द्र प्रकाश ने विद्युत उपमण्डल चड़ी के अंतर्गत गांव चड़ी, डढम्ब, डडियाल, डारू, भटेच्छ, टुण्डु, ललेटा, थरोट, मैटी, घरोह, बण्डी, कल्याड़ा, सुधेड़, ओडर, लांझणी, भित्तलू, चमियारा, करेरी, नोहली इत्यादि के सभी उपभोक्ताओं को अपने बकाया बिल और इस माह के बिल 26 मार्च, 2022 से पहले जमा करवाने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि बिजली के बिल जमा न करवाने के कारण विद्युत कनेक्शन काट दिए जायेंगे।
