उपमंडल पांगी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

--Advertisement--

Image

पांगी( चंबा) 8 मार्च- भूषण गूरुंग

जनजातीय उपमंडल पांगी मुख्यालय किलाड़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आवासीय आयुक्त बलवान चंद की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम में घाटी की महिलाओं ने पारम्परिक वेश भूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन भी महिलाओं ने संभाला।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा विचार भी साझा किए गए । जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण से संबंधित विषयों पर उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी महिलाओं को जागरूक किया गया ।

कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किलाड़ , राजकीय महाविद्यालय किलाड़ की छात्राओं और घाटी के विभिन्न महिला मंडलो द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गई ।

अपने संबोधन में आवासीय आयुक्त बलवान चंद ने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की बात कही।

उन्होंने कहा कि महिला समाज मे एक अहम भूमिका निभाती है। इस लिए वह भी समाज मे फैल रही कुरीतियों को दूर करने में अपना योगदान दें उन्होंने महिलाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि एक महिला के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित और सुसंस्कृत होता है ।

उपमंडलाधिकारी रजनीश शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार सांझा किए।

कार्यक्रम में सहायक अभियंता महिंदर सिंह ठाकुर, महाविद्यालय किलाड़ की प्रधानाचार्या प्रोमिला ठाकुर , महिला एवं बल विकास अधिकारी देवी सिंह व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...