उत्कृष्ट विद्यालय भुंतर में समावेशी कार्यशाला आयोजित, दिव्यांगता पर आधारित दी जानकारी

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या 

सांफिआ फाउंडेशन कुल्लू द्वारा आज उत्कृष्ट विद्यालय भुंतर में समावेशी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिस दौरान विद्यालय के छात्रों व अध्यापकों को विभिन्न सत्रों के माध्यम से दिव्यांगता पर आधारित जानकारी दी।

बीजू, कार्यक्रम प्रबंधक सांफिया फाउंडेशन ने पहले सत्र में सांफिआ फाउंडेशन के उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। वहीं फाउंडेशन द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में दी जाने बाली तीन तरह की सेवाओं के बारे में जानकारी दी।

जिसमें पहले कार्यक्रम के तेहत कुल्लू के अखाड़ा बाजार में आश बाल विकास केंद्र नामक केंद्र पर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए थेरेपी सेवाएं प्रदान की जाती है, और दूसरे कार्यक्रम के तेहत “थेरेपी ऑन व्हील्स” नामक एक बस के माध्यम से दिव्यांग जनों को उनके घर द्वार जाकर थेरेपी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है।

वहीँ हमारा तीसरे कार्य्रकम के अन्तर्गत समावेशी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जहाँ हम जागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को दिव्यांगता के विषय में जागरूक करते हैं।

वहीँ सांफिआ फाउंडेशन के निदेशक डॉ0 श्रुति भारद्वाज ने सभी को विभिन्न तरह की थेरेपी सेवाओं जैसे फिजियोथैरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पीच थेरेपी एवं स्पेशल एजुकेशन के विषय में जानकारी दी।

साथ में दिव्यांगता के प्रकारों के बारे भी जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने दिव्यान्गता को छोटी उम्र में थेरेपी के माध्यम से कैसे कम किया जा सकता है उस विषय पर भी जानकारी दी।

दूसरे सत्र में आश बाल विकास केंद्र की समाजसेविका धनेश्वरी ठाकुर ने अलग-अलग दिव्यांगता पर आधारित गतिविधियां कराई गई जिसका उद्देश्य उन्हें दिव्यांगता का एहसास दिलाना रहा।

अनीता सिंह राणा, कार्यकारी प्रधानाचार्य (उत्कृष्ट)राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर नें आश बाल विकास द्वारा दी जाने बाली सेवाओं की सराहना की और कहा कि स्कूल प्रशासन आने बाले समय में दिव्यान्गता के क्षेत्र में हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार रहेगा।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान स्कूल प्रशासन से जागृति कात्यायन, किशोर, सावित्री देवी एवं जया शर्मा आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...