उच्च शिक्षण संस्थान की छात्रा ने प्रवक्ता पर लगाए शोषण के आरोप

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

उपमंडल गगरेट में स्थित एक उच्च शिक्षण संस्थान की छात्रा ने अपने ही संस्थान के एक प्रवक्ता पर शोषण का आरोप लगाया है। छात्रा ने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

छात्रा का आरोप है कि उसी के संस्थान का प्रवक्ता उसे पिछले लंबे समय से परेशान कर रहा है। प्रवक्ता उसका लगातार शोषण कर रहा है। उसने जब इसका विरोध किया तो प्रवक्ता ने उसे धमकाने का भी प्रयास किया। इसकी लिखित शिकायत मिलने पर गगरेट पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अभी हाल ही में क्षेत्र के एक स्कूल में भी एक छात्रा द्वारा एक शिक्षक पर अश्लील बातें करने के आरोप लगाए थे।

वहीं, अब एक उच्च शिक्षण संस्थान की छात्रा द्वारा लगाए गए इन गंभीर आरोपों से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। उधर, डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला गंभीर है, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...