उचित मूल्य की दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, पुरषोतम सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकानें आबंटित की जानी हैं जिनके लिए ऑनलाइन आवेदन 23 मार्च, 2022 तक आमंत्रित किए हैं।

उन्होंने बताया कि विकास खण्ड भवारना के नगर निगम पालमपुर के चिम्बलहार वार्ड नम्बर-7,

विकास सुलह की ग्राम पंचायत जैन्द के खडमैकहड़,

ग्राम पंचायत सपरूहल के सपरूहल वार्ड नम्बर-1,

ग्राम पंचायत नौरा के गांव मतेहड़ वार्ड नम्बर-1 और विकास खण्ड देहरा की ग्राम पंचायत उम्मर के गांव हटली वार्ड नम्बर-1 में उचित मूल्य की दुकानें खोली जानी हैं।

उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कांगड़ा स्थित धर्मशाला के कार्यालय में या दूरभाष नम्बर 01892-222877 पर किसी भी कार्य दिवस के दौरान प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...