उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित

--Advertisement--

उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित

मंडी – अजय सूर्या

जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंडी ने योग्य व्यक्तियों और संस्थाओं से मंडी जिले के विभिन्न स्थानों पर उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उचित मूल्य की दुकानें जिले के निशार, रेहूकलधार, डोह, दारट बगला, दाण, नौरू, टाण्डा और कलैहड़ी में खोली जाएंगी।

जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग एवं उपभोक्ता मामले मंडी ब्रिजेन्द्र सिंह पठानिया ने बताया कि योग्य आवेदकों में सार्वजनिक संस्थान, सार्वजनिक निकाय, स्वयं सहायता समूह, सहकारी सभाएं, महिलाओं द्वारा संचालित समूह, एकल नारी, विधवा, शारीरिक रूप से अपंग व्यक्ति, भूतपूर्व सैनिक और शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति शामिल हैं।

इसके लिए आवेदन ऑनलाइन https://emerginghimachal.hp.gov.in/  वेबसाइट के माध्यम से 19 मई 2025 से 10 जून 2025 तक जमा किए जा सकते हैं। आवश्यक दस्तावेजों में 10वीं पास प्रमाण पत्र, वित्तीय स्थिति से संबंधित दस्तावेज और अन्य प्रासंगिक प्रमाण पत्र शामिल हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन ही मान्य होंगे और आवेदन के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित कॉपी अपलोड करनी होगी।

आवेदन के लिए पात्रता में दसवीं पास शैक्षणिक योग्यता और 18 से 45 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है। एक संयुक्त परिवार में से केवल एक ही सदस्य आवेदन कर सकता है। किसी भी सरकारी पद पर कार्यरत व्यक्ति आवेदन के पात्र नहीं होंगे। अधिक जानकारी के लिए कार्य दिवसों पर विभाग के दूरभाष नंबर 01905-222197 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...