ईमानदारी आज भी जिंदा, पुलिस प्रभारी हरिपुर ने सड़क में मिली नकद राशि मालिक को लौटाई

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

ईमानदारी आज भी जिंदा है ऐसा कहना गलत नहीं होगा। सड़क किनारे मिली धनराशि को उनके मालिक तक पहुंचा कर पुलिस थाना हरिपुर के प्रभारी ने ईमानदारी का परिचय दिया है।

यूं तो अक्सर पुलिस के लिए कई तरह की टिप्पणियां की जाती हैं। लेकिन समाज में थाना प्रभारी ने हरिपुर ने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है कि ईमानदारी लोगों में अभी बची है जिसकी क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है।

उपमंडल देहरा के तहत पड़ते हरिपुर के सुक्का तालाब में बिजली बोर्ड के दफ्तर के समीप हरिपुर थाना प्रभारी नाजिर सिंह को रविवार को गश्त के दौरान एक प्लास्टिक के लिफाफे में 7400 रुपये सड़क के किनारे गिरे हुए मिले थे।

पैसों से भरा लिफाफा मिलते ही थाना प्रभारी ने असली मालिक की तलाश के लिए इंटरनेट मीडिया एवं वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से विभिन्न नजदीकी ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का सहारा लिया।

असल मालिक की तलाश कर व सत्यापित कर उक्त राशि हेमंत कुमार सुपुत्र कृपा राम निवासी गांव व डाकघर खैरिया तहसील हरिपुर जिला कांगडा को लौटाई गई। पुलिस की इलाके में भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है कि ईमानदारी इस युग में आज भी जिंदा है। हेमेंत कुमार ने पुलिस थाना प्रभारी का आभार व्यक्त किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...