ईंट के नीचे छुपा कर ले जा रहा था हरियाणा मार्का शराब की 660 बोतलें, पुलिस ने दबोचा शराब तस्कर

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

पांवटा साहिब में पुलिस ने अवैध शराब की खेप के साथ एक तस्कर को धर दबोचा है। आरोपी से भारी मात्रा में नशे की खेप मिली है।

पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात को पुलिस थाना पांवटा साहिब की पुलिस टीम ने अंतर्राजीय सीमा बहराल पर नाकाबंदी की हुई थी।

नाकाबंदी के दौरान आने-जाने वाली गाडि़यों की तलाशी की जा रही थी। इसी दौरान समय करीब 2:30 बजे रात एक पिकअप HP63-6949 वाहन यमुनानगर की ओर से मौका पर आया। जिसकी तलाशी के दौरान उक्त वाहन में ईंटो के नीचे शराब की पेटिया छुपाकर रखी हुई पाई गई तथा उक्त वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई, जिस पर सेल ओन्ली हरियाणा लिखा था।

जिसमें शराब देसी मार्का चार्ली माल्टा की 600 बोतलें और बीयर मार्का किंग फिशर की 60 बोतलें शामिल थी। उक्त वाहन को उस समय चालक निवासी गांव कांडो भटनोल, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर उम्र 32 साल चला रहा था।

वाहन चालक के विरूद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में हिमाचल आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर के मामले में आगामी अन्वेषण किया जा रहा है। पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...