इस वर्ष प्रदेश में 20 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार-हर्षवर्धन चौहान

--Advertisement--

Image

उद्योग मंत्री ने राजगढ़ में सुनी जनसमस्यायें और किया निराकरण

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज पच्छाद  विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इससे पूर्व राजगढ़ पहुंचने पर क्षेत्र की जनता ने जगह-जगह पर हर्षवर्धन चौहान का पारम्परिक वाद्य यंत्रों सहित गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। राजगढ़ के विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों, महिला मंडलों व संगठनों ने उद्योग मंत्री को सम्मानित किया।

इस दौरान उद्योग मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और अधिकतर समस्याओं का समाधान मौके पर ही किय तथा शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

उद्योग मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आमजन के सहयोग से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है जिसके लिए उन्होंने पूरे प्रदेश की जनता का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि भाजपा का मिशन रिपीट का सपना टूट गया और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत प्रदान कर कांग्रेस की सरकार में अपना विश्वास जताया है।

उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में केवल भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा मिला जिससे न केवल प्रदेश विकास के क्षेत्र में पिछड़ा, बल्कि बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने में भी पूर्व सरकार विफल रही।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू साधारण परिवार से संबंध रखते हैं और ईमानदार नेता हैं और उनके गतिशील एवं कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास के क्षेत्र में नई बुलंदियां हासिल करेगा।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि आज प्रदेश पर 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है, 11 हजार करोड़ की देनदारी तो कर्मचारियों की है, इसके उपरांत भी प्रदेश सरकार विकास की गति को रूकने नहीं देगी।

उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम 6 माह में बिना बजट के राजनीतिक कारणों से 900 से अधिक संस्थान खोल दिए जिनके लिए अतिरक्त स्टाफ व भवनों का प्रावधान भी नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार चरणबद्ध तरीके से जनता से किये गये वायदों को पूरा करेगी। इसी दिशा में प्रदेश सरकार ने अपने वायदे के अनुरूप मंत्रीमंडल की पहली बैठक में प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों को ओपीएस की बहाली की है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आने वाले समय में एक लाख बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किया जाएगा तथा इस वर्ष 20 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अवसर पर पच्छाद कांग्रेस समिति अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान, ने स्वागत सम्बोधन किया तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव दयाल प्यारी, जिला अध्यक्ष आनंद परमार, प्रदेश कांग्रेस सचिव अरुण मेहता, व ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस सिलाई सीताराम ने भी अपने विचार रखे।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रभारी पच्छाद कांग्रेस अजय कंवर, यशवर्धन चौहान वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता हि.प्र., रणधीर पंवर जिला अध्यक्ष कांग्रेस पंचायती राज, हरदेव जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल, राजेन्द्र ठाकुर जिला महासचिव कांग्रेस, रघुवीर सिंह जिला युवा कांग्रेस महासचिव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...