
भाजपा जॉइन करने वाले विधायक होशियार सिंह रहे नदारद, पूर्व मंत्री रविन्द्र सिंह रवि बने विशेष अतिथि।
देहरा – शिव गुलेरिया
भारतीय जनता पार्टी के एससी मोर्चा का स्वाभिमान सम्मेलन आज शनि पैलेस देहरा में हुआ। जिसमें पूर्व सांसद एवं एससी कमीशन हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन वीरेंद्र कश्यप ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर पूर्व मंत्री रविन्द्र सिंह रवि भी मौजूद रहे। लेकिन स्थानीय विधायक होशियार सिंह ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी।
पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि इस बार हिमाचल में रिवाज बदला जाएगा। जयराम सरकार रिपीट करने वाली है। इसमें अनुसूचित जाति के लोगों की विशेष भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से हिमाचल प्रदेश के गरीब लोग लाभांवित हुए है।
कश्यप ने कहा कि कुछ दिनों बाद विधानसभा चुनावों की प्रक्रिया शुरू होगी। भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव को जीतने के लिए काम कर रही है। मोर्चो- प्रकोष्ठों को मजबूत करने के लिए हर मण्डल स्तर पर काम किया जा रहा है। इसी के चलते आज देहरा में भी अनुसूचित जाति का स्वाभिमान सम्मेलन हो रहा है।
ये रहे मौजूद
कश्यप ने कहा कि पूर्व मंत्री रविन्द्र सिंह रवि भी मौजूद हैं। संगठनात्मक जिला प्रभारी एससी मोर्चा राजकुमार, मण्डल महामंत्री एससी मोर्चा ज्ञान चंद, मण्डल महामंत्री कैप्टन प्रकाश चंद, बीडीसी चेयरपर्सन अर्चना धीमान, नगर परिषद अध्यक्षा देहरा सुनीता कुमारी, संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला महामंत्री जगदीप डढवाल, मण्डल अध्यक्ष निर्मल सिंह भी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
