इसी महीने मिलेगी पेंशन और पारिवारिक पेंशन बकाया राशि की अतिरिक्त किस्त, आदेश जारी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पेंशन और पारिवारिक पेंशन की बकाया राशि की अतिरिक्त किस्त जारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

प्रदेश वित्त विभाग की ओर से बुधवार को इस संबंध में कार्यालय ज्ञापन जारी किया गया है। यह किस्त वर्ष 2016 से पहले और 2016 के बाद के पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को इसी महीने जारी की जाएगी।

वहीं, जिन पेंशनरों, पारिवारिक पेंशनभोगियों की मृत्यु हो गई है और उनकी पेंशन स्थायी रूप से बंद हो गई ह। ऐसे मामलों में पेंशन, पारिवारिक पेंशन के संशोधन के कारण जीवन भर का पूरा बकाया नामित व्यक्ति को इन आदेशों के जारी होने की तारीख से दो महीने के भीतर एकमुश्त भुगतान किया जाएगा।

वहीं, किसी भी स्थिति में यदि पेंशन की शेष बकाया राशि 5, 000 रुपये से कम है तो इस राशि का अंतिम किस्त के रूप में एकमुश्त भुगतान किया जाएगा।

सभी पेंशन संवितरण प्राधिकरण यह सुनिश्चित करेंगे कि पेंशन/पारिवारिक पेंशन की कोई भी अतिरिक्त राशि, यदि वसूली योग्य है तो उन्हें भुगतान की जा रही बकाया राशि से समायोजित की जाएगा और केवल शेष राशि का भुगतान किया जाएगा।

यह सभी पेंशन संवितरण प्राधिकारियों (पीडीए) की जिम्मेदारी होगी कि मार्च 2024 के महीने में पेंशनरों को इसका हर तरह से भुगतान किया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...